लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: अयोध्या रोड पर बीबीडी के जगतपाल खेड़ा में रविवार दोपहर जमीन कब्जे के विवाद में एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष से 50-60 लोगों ने विवादित प्लाट की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। चचेरे भाइयों के विरोध पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। चाकू चलीं। हमले में तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायलों को लोहिया और मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक छोटा भरवारा निवासी हरिश्चंद्र यादव के मुताबिक उनकी जगतपाल खेड़ा में जमीन है। उसके हिस्सेदार उनके अलावा भाई सतीश यादव, शिवम और सोनू हैं। उस जमीन पर चचेरे भाई विनोद यादव से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालाय में विचाराधीन है। हरिश्चंद्र का आरोप है कि रविवार दोपहर चचेरे भाई...