लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: लखनऊ में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। जाम की समस्या को शुक्रवार को पीजीआई इलाके में अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में ट्रैफिक जाम के दौरान ट्रैफिक कर्मी और ई-ऑटो चालक से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि वाहन हटाने की बात पर मारपीट शुरू हो गई। यह विवाद ने धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया। ई-रिक्शा चालक ने दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में तहरीर दी है। चालक का कहना है कि पिटाई के बाद उसके ई-रिक्शा का चालान कर उसे जबरन सीज कर दिया गया। तेलीबाग खारीका के प्रभात नगर निवासी मोहम्मद कासिम के मुताबिक, शुक्रवार शाम वह वृंदावन गेट के पास सवारी लेकर गुजर रहे थे। सड़क पर एक वाहन खड़ा होने से यातायात प्रभावित हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनसे ऑटो हटाने को कहा।...