लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। चिनहट क्षेत्र में जन्मदिन के दिन युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसक मौत हो गई।

मृतक का परिचय मृतक की पहचान आकाश वाल्मीकि (27) के रूप में हुई है। आकाश आकाशवाणी स्थित फातिमा अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को आकाश का जन्मदिन था और वह शाम को ड्यूटी से घर लौटा था। घर आने के बाद उसने परिवार के लोगों से सामान्य बातचीत की। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। नाराज होकर आकाश कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो आकाश फंदे से लटका हुआ था। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में परि...