Lucknow News: जन्मतिथि और मां का नाम बदलकर मुशर्रफ ने बनवाए दो पासपोर्ट
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: मलिहाबाद के सहिलामऊ में रहने वाले मुशर्रफ अली ने जन्मतिथि और मां का नाम बदलकर दो पासपोर्ट बनवा डाले। सत्यापान के दौरान एलआईयू की जांच में यह खुलासा हुआ। इसके बाद मलिहाबाद पुलिस की जांच में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इसके बाद मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मलिहाबाद थाने के इंस्पेक्टर अपराध सुरेंद्र मिश्रा के मुताबिक तफ्तीश में पता चला कि मुशर्रफ वर्ष 2002 में पहला पासपोर्ट बनवाया था। उसमें मां का नाम रहमतुन और पता सहिलामऊ दर्ज कराया। जन्मतिथि एक अप्रैल 1972 दर्ज किया था। दूसरा पासपोर्ट वर्ष 2012 में बना। उसमें मां का नाम नफीस जहां, जन्मतिथि एक जनवरी 1982 और पता मलिहाबाद दर्ज कराया था। दोनों पासपोर्ट के आधार पर मुशर्रफ को बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि त्रुटिवश विवरण गलत दर्ज हो गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.