लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में लखनऊ नगर निगम के आठ जोनों में कुल 453 सुपरवाइजर और प्रगणक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के लिए कुल 2,720 कर्मचारियों की संख्या निर्धारित थी, जिनमें से 2,267 कर्मचारी उपस्थित हुए। इस प्रकार कुल उपस्थिति 83.35 प्रतिशत रही। वहीं, विभागवार बेसिक शिक्षा विभाग से सर्वाधिक 55 और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से 35 कर्मचारी अनुपस्थित दर्ज किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना प्रशिक्षण की जोनवार उपस्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 419 निर्धारित सुपरवाइजरों में से 361 उपस्थित और 58 अनुपस्थित रहे। इसी तरह 2,301 निर्धारित प्रगणकों में से 1,906 ने प्रशिक्षण में भाग लिया, जबकि 395 प्रगणक अनुपस्थित रहे। सुपरवाइजरों की उपस्थिति 86.16 प्रतिशत और प्रगणकों की उपस्थित...