लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) टीम के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. पूजा शुक्ला एवं डॉ. वैशाली अवस्थी ने किया। छात्राओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्र लाभार्थियों के लिए उनके महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...