लखनऊ, नवम्बर 10 -- एक वर्षीय बच्चे के गुर्दे से निकाला ट्यूमर Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक वर्षीय मासूम के बाएं गुर्दे से 1.2 किलो का ट्यूमर निकालकर नया जीवन दिया है। सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे की सेहत में सुधार है। वह मां के साथ अस्पताल के वार्ड में खेल रहा है। ऑपरेशन निशुल्क हुआ है। सीतापुर के बिसवां निवासी बढ़ई इम्तियाज को करीब दो महीने पहले बेटे रियांश के पेट की बाईं ओर सूजन दिखी। स्थानीय डॉक्टर को दिखाया और उनकी सलाह पर परिजन बच्चे को लेकर बलरामपुर अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार के पास पहुंचे। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में बच्चे के बाएं गुर्दे में विल्म्स ट्यूमर (गुर्दे का कैंसर) निकला। डॉक्टरों ने छह नवंबर को ऑपरेशन किया। करीब चार घंटे चली सर्जरी में गुर्दे में पनप रहे 1.2 किलो के ट्यूमर को सुरक्षित ...