Lucknow News: जंगल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप
लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: जंगल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के एक गांव में महिला को घर से जबरन जंगल ले जाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शनिवार की रात वह पति के साथ घर की छत पर सो रही थी। प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए नीचे आई। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक पीछे से आया और उसका मुंह दबाकर जबरन पास के जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर राम बाबू ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है。
---------- नाले में मिला युवक का शव काकोरी। दुबग्गा में मछली मंडी के पास खुले नाले में रविवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.