Lucknow News: छोटे इमामबाड़े के पूर्वी गेट की मरम्मत इंटैक ने शुरू की
लखनऊ, सितम्बर 27 -- Lucknow News: लगातार बारिश के कारण शनिवार को हुसैनबाद स्थित छोटे इमामबाड़े के पूर्वी गेट का एक हिस्सा गिर गया था। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धरोहर को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा ठप मरम्मत कार्य रविवार को हुसैनाबाद ट्रस्ट की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी हबीबुल हसन की निगरानी में इंटैक की टीम ने मौके का मुआयना किया और पारंपरिक सामग्री (चूने आदि) से मरम्मत कार्य शुरू किया। इंटैक के कर्मचारी टूटे हुए हिस्से पर चढ़कर देर शाम तक मरम्मत करते नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। मरम्मत पूरी होने के बाद सोमवार से पूर्वी गेट दर्शकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। ----------------- नहीं मिले यात्री, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.