Lucknow News: छुट्टा जानवर पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम से हाथापाई
लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: शहर में छुट्टा पशुओं और अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को जोन-2 के राजेन्द्र नगर भंदेवा में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निगम की टीम पशु पकड़ने पहुंची। कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने टीम के साथ हाथापाई, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, नगर निगम के वाहनों में लादे गए पशुओं को जबरन उतारने की भी कोशिश की गई। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने प्रवर्तन दल और कैटिल कैचिंग दस्ते के साथ संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 23 गाय, 8 बछिया और 4 बछड़े सहित कुल 35 निराश्रित पशुओं को पकड़ा गया। सभी पशुओं को कैटिल कैचिंग वाहनों के माध्यम से नगर निगम की गौशाला में निरुद्ध कराया गया。
वाहन से पशु उतारने की कोशिश, बढ़ा तनाव नगर निगम अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.