लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: अलीगंज में निजी कॉलेज का इंटरमीडिएट का एक छात्र स्कूल जाने वाली नाबालिग छात्रा पर फब्तियां कसता, छेड़छाड़ करता था। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने उनके घर पर पहुंचकर बाहर खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रसत कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर अलीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक मूल रूप से हरदोई बालामऊ के कछौना निवासी चंचल सिंह त्रिवेणी नगर तृतीय में एक मकान में किराए पर रहकर 12वीं में पढ़ाई करता है। वहीं कुछ दूरी पर एक वकील रहते हैं। पीड़ित वकील ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 13 साल की बेटी को चंचल स्कूल आते जाते समय छेड़ता और फब्तियां कसता था। उसे सर...