लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सकूलों की सुबह होने वाली प्रार्थना सभा में ई-कचरे के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्हें ई-कचरे के प्रकार, उन्हें सुरक्षित ढंग से संग्रहण करने व उनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें इसके विषय में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में ई-कचरा संग्रहण केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में 28 अक्तूबर को सुबह प्रार्थना सभा में ई-कचरे के बारे में जानकारी देने की व्यवस्था की जाए। ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए क्या कदम उठाए जाएं इसके लिए छात्रों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही ई-वेस्ट प...