Lucknow News: छात्रों के दो गुटों में विवाद, घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: चिनहट क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक पर आरोपितों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी और सोने का ब्रेसलेट लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एमिटी यूनिवर्सिटी के अयांश मैंशन निवासी तलहा मोबीन ने बताया कि 20 जुलाई की रात 9 बजे राहुल प्रताप सिंह उर्फ बिहारी, मेघराज गिरी, आयुष रघुवंशी, साजिल अपने साथियों के साथ उसकी गली में खड़े थे। आरोप है कि आरोपितों ने उसके मित्र प्रिंस और राज से गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। दोनों जान बचाकर शोर मचाते हुए तलहा के फ्लैट के बाहर आ गए। शोर सुनकर तलहा के अन्य दोस्त बाहर निकले। आरोप है कि आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.