लखनऊ, जुलाई 27 -- Lucknow News: बीकेटी (लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में चंद्रिका देवी मार्ग स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास संचालित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक छात्रा के कमरे में एक युवक के होने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई है। बजरंग दल के जिला सहमंत्री सुशील कुमार के अनुसार, उन्हें हॉस्टल में एक युवक के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और हॉस्टल संचालक को भी बुलाया। कमरे से बाहर आए युवक ने अपनी पहचान रायबरेली निवासी मोहम्मद शोएब के रूप में बताई। कार्यकर्ताओं ने...