Lucknow News: छात्रावास नहीं मिला तो महानवमी पर छात्रों ने किया हवनकर जताया विरोध ,पांचवें दिन धरना जारी
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के विरोध में विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। महानवमी के अवसर पर प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित सरस्वती प्रतिमा के सामने हवन-पूजन कर आहुतियां देकर विरोध जताया। छात्रनेता रिशेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रावास आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अच्छी मेरिट और अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी छात्रावास से वंचित रखा गया है। उनका कहना है कि आधिकारिक आवंटन सूची जारी होने के बाद रिक्त बची सीटों और प्रवेश निरस्त होने से खाली हुई सीटों के आवंटन का आधार सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से आवंटन प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.