लखनऊ, अक्टूबर 21 -- Lucknow News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राएं खान एकेडमी की मदद से गणित व विज्ञान की पढ़ाई करेंगी। ऑनलाइन माध्यम से वह पढ़ाई कर गणित व विज्ञान के कठिन सूत्रों को आसानी से समझ सकेंगी। अभी तक 96 प्रतिशत छात्राओं का पंजीकरण एकेडमी में कराया जा चुका है।केजीबीवी की 80078 छात्राएं अभी तक पंजीकृत हो चुकी हैं और इसमें से 66996 छात्राओं ने अपने अकाउंट में सक्रिय कर दिए हैं यानी यह छात्राएं खान एकेडमी की मदद से पढ़ाई करना शुरू कर चुकी हैं। सहारनपुर, गाजियाबाद व लखीमपुर खीरी की छात्राओं ने सबसे अधिक पंजीकरण कराया है। डिजिटल शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को खान एकेडमी की मदद से पढ़ाई कराई जाएगी। डिजिटल शिक्षा के प्रभावी उपयोग के माध्यम से छात्राओं को गणित व विज्ञान में दक्ष किया जाएगा। फिलहाल केजीबीवी की छात...