Lucknow News: छाती में चाकू से कटी खून की सबसे बड़ी नस, डॉक्टरों ने बचाई जान
लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने 57 वर्षीय मरीज की छाती में धंसे चाकू को जटिल ऑपरेशन कर जान बचाने में कामयाबी हासिल की है। चाकू की वजह से शरीर को खून पहुंचाने वाली सबसे बड़ी नस सुपीरियर वेना कावा (एसवीसी) क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह नस शरीर के ऊपरी हिस्से से खून को दिल तक पहुंचाने वाली प्रमुख शिरा है। जिस पर गंभीर चोटे आई थीं। डॉक्टरों ने जल्दबाजी में चाकू निकालने के बजाय उसे सर्जरी तक उसी स्थिति में रखा। करीब तीन घंटे चली सर्जरी के बाद सफलतापूर्वक रक्तवाहिनी की मरम्मत कर मरीज की जान बचा ली। अब मरीज स्वस्थ्य है। कुशीनगर निवासी 57 वर्षीय मरीज को जुलाई के पहले हफ्ते में छाती में चाकू लग गया था। आनन-फानन परिवारीजनों घायल को खून से लथ-पथ अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को टॅामा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.