लखनऊ, अक्टूबर 9 -- पत्नी और बेटी की हत्या Lucknow News: होमगार्ड रवींद्र छह महीने से पत्नी श्यामा और बेटी पूजा की हत्या का तानाबाना बुन रहा था। शुक्रवार तड़के मौका मिलते ही उसने दोनों की हत्या कर दी। मोहल्ले वालों का कहना है कि रवींद्र अक्सर घर में मारपीट और गाली-गलौज करता था। कई बार मोहल्ले वालों ने विरोध किया तो वह कहता था कि पत्नी और बेटी की मौत के बाद ही उसके घर में 'शांति' आएगी। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक, रवींद्र ने बताया कि आए दिन के झगड़े से वह तंग आ गया था। वह कई महीनों से दोनों की हत्या की साजिश रच रहा था। गुरुवार रात बड़े दिन बाद बेटा सूर्य प्रकाश, बहू पूनम और पौत्र अपने पारा स्थित घर से आए थे। घर पर पत्नी श्यामा बेटी पूजा और प्रिया सबने खाना बनाया था। घर पर हंसी खुशी का माहौल था। खाने के बाद सूर्यप्रकाश परिवार को लेकर रात...