Lucknow News: छह दिन में 900 ई-रिक्शा अनलॉक कराने पहुंचे चालक
लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहे 60 हजार से अधिक ई-रिक्शा चालकों में एक चाइनीज ऐप को लेकर दहशत का माहौल है। बीते छह दिनों में 900 से ज्यादा ई-रिक्शों के ऐप के जरिए अचानक लॉक होने के मामले सामने आए हैं। ई-रिक्शा डीलरों के मुताबिक, पहला मामला 29 जून को आया था। इसके बाद 4 जुलाई तक शहर के 30 से ज्यादा डीलरों के पास वाहन अनलॉक कराने के लिए चालकों की कतारें लगी रहीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: स्टेशन रोड पर ई - रिक्शा बन रहे जाम का कारण प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप बना मुसीबत सिंगल बैटरी वाले ई-रिक्शा चालकों के लिए यह ऐप बड़ी मुसीबत बन गया है। चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध के दावों के बावजूद यह एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। बीते तीन दिनों के भीतर चौक, निशातगंज, ठाकुरगंज, अमौसी और हरदोई रोड पर ऐप के जरिए ई-रिक्शा बंद होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.