Lucknow News: छंदोईया में जमीन पर कब्जा लेने पहुंची एलडीए टीम का किसानों ने किया विरोध
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: दुबग्गा के छंदोईया गांव में जमीन कब्जे को लेकर पहुंची एलडीए की टीम और किसानों में बीच झड़प हो गई। किसान मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच एक बुजुर्ग किसान झाड़ियों में घुस गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बेहोशी की हालत में किसान को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। छंदोईया गांव में एलडीए ने जमीन अधिग्रहण किया था। 1982 के सर्किल रेट के हिसाब से किसानों का मुआवजा तय हुआ था। मौजूदा समय में एलडीए जमीन पर कब्जेदारी कर रही है। शनिवार को जमीन कब्जा करने को छंदोईया गांव पहुंची तो एलडीए टीम का किसानों और ग्रामीणों ने विरोध किया। किसान और ग्रामीण मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिए जाने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.