लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: चौक सराफा एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन द्वारा बाजार में सुरक्षा इंतजाम न करने पर नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बाजार में एक साथ करीब 250 लोगों के पहुंचने से बाजार मे हडकंप मच गया था। इसके बावजूद कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि संवेदनशील सराफा क्षेत्र में यदि इस दौरान लूटपाट, भगदड़ या कोई अप्रिय घटना घट जाती, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती? प्रतिदिन करोड़ों रुपये के कारोबार वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। शनिवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन-प्रशासन तुरंत इस घटना की समीक्षा करे और भविष्य के लिए कड़ा सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार करे।

व्यापारियों की मां...