लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: राजधानी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक चौक सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। चौक सराफा एसोसिएशन ने लखनऊ उत्तर क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा को पत्र सौंपकर बाजार की सुरक्षा चाक-चौबंद करने तथा प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है। व्यापारियों ने अवगत कराया कि लगभग एक माह पूर्व बाजार में अचानक करीब 250 लोगों का जमावड़ा हो गया था। इतने संवेदनशील क्षेत्र में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से व्यापारी वर्ग भयभीत है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि उस दौरान कोई भगदड़ या अप्रिय घटना घट जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए व्यापारियों ने विधायक के समक्ष 07 मुख्य मांगे रखी हैं। इनमें बाजार में पर्याप्त पुलिस बल की नियमित गश्त, प्रमुख प्रवेश व निक...