Lucknow News: चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर से जेवर और नकदी उड़ाई
लखनऊ, सितम्बर 29 -- Lucknow News: काकोरी। माटीपुर गांव में सोमवार देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर को निशाना बनाया। चोर कमरा बाहर से बंद कर दूसरे कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 18 से 20 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि माटीपुर गांव निवासी संदीप यादव प्रॉपर्टी डीलर हैं। संदीप के मुताबिक सोमवार रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने पहले जिस कमरे में संदीप और पत्नी सो रहे थे, उसका दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे की आलमारी का लॉकर तोड़ कर दो जोड़ी पायल, सोने की बालियां, दो अंगूठियां, दो सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर और करीब 18 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। काकोरी पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है। सीसीटीवी कैमरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.