लखनऊ, जुलाई 3 -- Lucknow News: इंदिरानगर के तकरोही स्थित बुद्ध विहार में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। वहीं, गोसाईंगंज में चोरों ने एक घर में चोरी की। उधर, काकोरी में इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के आफिस से चोर ने लाखों का माल पार कर दिया। बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी आयशा ने बताया कि 30 जून की रात वह दोस्त रवि संग घर से बाहर गई थीं। अगले दिन सुबह 10 बजे लौटी तो मेन गेट में लगा ताला टूटा मिला। वह घर के अंदर गई तो कमरों के ताले टूटे और आलमारी का लॉकर टूटा था। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: काकोरी में प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी पीड़िता ने बताया कि चोर अलमारी में रखे लाखों के जेवर व साढ़े आठ हजार रुपये नगद उठा ले गए। पुलिस ने छानबीन की। फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए। वहीं, गोस...