लखनऊ, अगस्त 12 -- Lucknow News: चौक क्षेत्र के पुलगामा में बिरयानी दुकानदार और उसके साथियों ने चोरी के शक में काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर को बंधक बना लिया। उसे नंगा करके बेल्टों से पीटने के बाद गली में घुमाया भी गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। चौक थाने के दरोगा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। चौक के चौबदारी निवासी बिरयानी दुकानदार मो. शाबान की दुकान में श्रावस्ती का किशोर काम करता था। पुलिस के अनुसार उसी दिन किशोर किसी काम से दुकान के बेसमेंट में गया था। यह भी पढ़ें- चोरी के शक में किशोर को नंगा कर पीटा, वीडियो वायरल होने पर 4 आरोपी गिरफ्तार इसी दौरान दुकानदार को सामान के गायब होने का शक हुआ। शाबान ने साथियों मो...