लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक बाल अपचारी है। गोमती नगर के इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अंबेडकरनगर भीटी के दहमा गांव निवासी शशांक कुमार उर्फ अंकुर यादव को गिरफ्तार किया गया है। शशांक गोमती नगर विशाल खंड तीन में किराए पर रहता है। अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी शशांक ने गोमती नगर विकास खंड निवासी डॉ. एसबी मिश्रा के बेटे शैलेश मिश्रा के घर चोरी की वारदात की। आरोपी के साथ दो बाल अपचारी ने चोरी की वारदात की। इसमें शशांक का दूसरा बाल अपचारी साथी फरार है。

होटल मैनेजर का शव राजस्थान ले गए परिजन लखनऊ, संवाददाता। आशियाना पावर हाउस चौराहे के पास बुधवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजस्थान डींग गेग के उमरा निवासी राम बाकी (31)...