Lucknow News: चोरी का विरोध करने पर बदमाश ने सुरक्षा गार्ड को गोली मारी
लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के अंसल वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा गार्ड पंकज यादव (36) पर शुक्रवार देर रात चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पेट के ऊपर और दाईं आंख की भौंह के पास छर्रे लगने से गार्ड जख्मी हो गया। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, गोसाईंगंज एसीपी ऋषभ यादव और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि अंसल में वेयर हाउस में तैनात गोसाईंगंज के उद्धतखेड़ा के पंकज यादव और राम अवध ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वेयर हाउस के पीछे कबाड़ वाले हिस्से में खटपट हुई। गार्डों ने 20 मीटर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.