लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर के अमराई गांव में चोरी करने के लिए पहुंचे बदमाशों ने घरवालों के जागते ही जमकर तांडव मचाया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के विरोध करने पर डंडो से हमला कर दिया। हमले में शांति देवी, उमेश चंद्र गुप्ता और सीमा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद फरार हुए गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो साथी अभी फरार हैं। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि दीपक गुप्ता ने 25 जुलाई को इंदिरानगर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक,24 जुलाई की रात दो बदमाश घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। वे चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर के लोगों की नींद खुल गई। खुद को घिरता दे...