लखनऊ, अक्टूबर 1 -- Lucknow News: मानकनगर इलाके में सात साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने एक युवक कमरे में ले गया। वहां बच्ची से छेड़छाड़ कर अश्लीलता की। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाप्रभारी मानकनगर अजीत कुमार सिंह के मुताबिक बच्ची क्षेत्र में रहती है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाला आकाश उर्फ गुड्डू बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। बच्ची की मां का आरोप है कि आकाश ने बच्ची से छेड़छाड़ कर अश्लीलता की। बच्ची डर गई। घर पर लौटी तो गुमसुम थी। मां के पूछे जाने पर बच्ची ने जानकारी दी। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...