Lucknow News: चैंबर ध्वस्तीकरण के विरुद्ध रविवार को हुई हाईकोर्ट में सुनवाई
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने के क्रम में वकीलों के चैंबर हटाए जाने के विरुद्ध दाखिल याचिका पर रविवार को शाम लगभग 4:45 पर सुनवाई की। न्यायालय ने रविवार को दाखिल उक्त याचिका को पहले से लंबित जनहित याचिका के साथ सम्बद्ध कर सोमवार को पेश करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता राजेश कुमार दीक्षित की याचिका पर पारित किया। याचिका में राज्य सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को याची का चैंबर ध्वस्त नहीं करने का आदेश देने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: वकीलों के चैंबर तोड़ने पर बवाल, जेसीबी के आगे लेटे अधिवक्ता मामले में तात्कालिकता को देखते हुए, मुख्य न्यायाधीश के आदेश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.