Lucknow News: चेन स्नैचर से भिड़ा ट्रैफिक सिपाही, नाक पर लगे दो टांके
लखनऊ, अगस्त 28 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के मड़ियांव ढाल पर शुक्रवार दोपहर एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया। इस दौरान बदमाश ने सिपाही की नाक पर पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया। सिपाही की नाक पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और खून बहने लगा, इसके बावजूद उसने आरोपी को नहीं छोड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल सिपाही की बहादुरी से प्रभावित होकर पुलिस कमिश्नर ने उसे 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। रक्षाबंधन पर्व के चलते शुक्रवार को शहर में भीड़-भाड़ और यातायात का दबाव सामान्य से कहीं ज्यादा था। इसे देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर रखी थी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। मड़ियांव ढाल पर यातायात व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.