लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: लखनऊ। आशियाना पुलिस ने तीन सप्ताह पहले चेन लूटने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मंगलवार रात रमाबाई रैली स्थल के पास से राज रावत निवासी ईश्वरी खेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से आशियाना क्षेत्र में लूटी गई चेन का टुकड़ा बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि उसने रात्रि के समय आशियाना क्षेत्र में मानसरोवर निवासी एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...