Lucknow News: चेन-मोबाइल लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 11 -- Lucknow News: मड़ियांव पुलिस ने राह चलते लोगों से चेन और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाइक से वारदात कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इनके पास से दो सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। बरामद चेन की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। तीनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के अनुसार 8 अगस्त को आम के बाग, बालाजी इन्क्लेव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी मां ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। रास्ते में ई-रिक्शा नाले में फंस गया। धक्का देकर निकालने के बाद पीछे से आए एक युवक ने मां के गले से चेन छीन ली। थोड़ी दूर पहले से खड़े दो साथी बाइक लेकर आ गए और तीनों फरार हो गए। इस मामले में अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.