Lucknow News: चेकिंग से बचने को बैरिकेड तोड़कर भागी काली सफारी, वीडियो वायरल
लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक काली सफारी कार चालक ने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने गाड़ी उल्टी दौड़ाकर बैरिकेडिंग गिरा दी और चौराहे पर गाड़ी नचाते हुए फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। मामला गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के जी-20 रोड का है। मंगलवार को पुलिस टीम यहां नियमित चेकिंग कर रही थी। तभी ब्लैक फिल्म लगी एक काली सफारी कार वहां पहुंची। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ने पहले गाड़ी रोकी, लेकिन चेकिंग के डर से अचानक गाड़ी पीछे की तरफ दौड़ा दी。
भागने की कोशिश बिना पीछे देखे गाड़ी भगाने के कारण कार पीछे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई और बैरिकेड गिर गया। गनीमत रही कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.