लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। कर्बला के शहीदों की याद में दो महीने आठ दिन से चल रहा मजलिसों-मातम व जुलूसों का सिलसिला शनिवार को चुप ताजिये के जुलूस के निकलने के साथ समाप्त हो जायेगा। जुलूस की तैयारियां मुकम्मल हो गयी हैं। जुलूस पुराने शहर के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से सुबह की नमाज के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला जायेगा। जो रौजए काजमैन जाकर समाप्त होगा। जुलूस निकलने से पूर्व मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास खिताब करेंगे। जुलूस काजमैन पहुंचने के बाद मौलाना एजाज अतहर सुबह दस बजे मजलिस को खिताब करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...