लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: महिला डॉक्टर चीखती रहीं, चिल्लाती रहीं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। हाथ पकड़कर खींचा गया तो साथी डॉक्टरों ने विरोध किया। साथी डॉक्टरों के साथ पुलिस की खींचतान देखी तो महिला डॉक्टर पुलिस की गाड़ी के सामने आ गईं। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी जबरन उठाया और बस में ठूंस दिया। मंगलवार को समान वेतन की मांग को लेकर हजरतगंज जीपीओ के सामने प्रदर्शन कर रहे बॉन्ड डॉक्टरों के साथ हुई इस कार्रवाई ने आंदोलन को और उग्र कर दिया। डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट भी की। बीते कई दिनों से सीएचसी-पीएचसी में तैनात बॉन्ड एमबीबीएस डॉक्टर समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पुरुष और...