लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चिनहट, सआदतगंज में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 09 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसमें कुल 15.66 किलोवाट की अवैध बिजली चोरी पकड़ी गई। गोमती नगर के गोइला चिनहट में अवधेश सिंह, अनस और मालती देवी पर एफआईआर दर्ज हुई। वहीं अमौसी क्षेत्र में मीटर बाईपास करने पर निर्मल सैनी , राम नरेश, अखिलेश, विजय बहादुर, परमेश्वर और रामचंद्र के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई। इसके अलावा लखनऊ मध्य क्षेत्र के सहादतगंज में सुनील शर्मा के घर चोरी पकड़े जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...