Lucknow News: चिनहट और अहिबरनपुर स्टोर पहुंचे एमडी
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी संदीप भागिया और तकनीकी निदेशक हरीश बंसल ने सोमवार को लेसा स्टोर का निरीक्षण किया। इससे पहले अधिकारियों ने चिनहट क्षेत्र का दौरा कर जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब तीन घंटे चले इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर और अन्य आवश्यक विद्युत सामग्री की उपलब्धता व रखरखाव की स्थिति देखी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता शिवम नाथ तिवारी, सहायक अभियंता नितिन सिंह और लवलेश कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.