Lucknow News: चिकित्सा जगत में शोक
लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. डीपी वर्मा का निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। डॉ. डीपी वर्मा के निधन की खबर मिलते ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से अस्पताल परिवार ने एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक को खो दिया।सहकर्मियों ने डॉ. डीपी वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.