लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: श्रावस्ती,संवाददाता। चावल मिल में नकली नोट छापने का कारखाना चलाया जा रहा था। लखनऊ से आई एसटीएफ की व पुलिस की कार्रवाई में मिल से एक लाख 74 हजार के नकली नोट और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए। इसके साथ ही मिल मालिक सहित तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी में गिरिराज चावल मिल है। इस मिल में नकली नोट बनाने का कारखाना चलाया जा रहा था। इसकी भनक एसटीएफ को लगी तो गुरुवार को दिन भर टीम मिल में मौजूद रही। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ मिल की छानबीन की गई तो नकली नोट बनाने का कारखाना बरामद किया गया। मौके से मोबाइल फोन, आपराधिक कृत्य में प्रयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस) तथा पांच हजार 500 रुपए नकद तथा मेज से कुल एक लाख 74 हजार मूल्य के निर्मित...