लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अगस्त, अक्तूबर, दिसंबर व फरवरी में अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यालयों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। कुल 13 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्कूलों को बेहतर ढंग से पीटीएम आयोजन के लिए भेजी गई है। अगस्त में सब पढ़ें, सब बढ़ें, अक्तूबर में आज की उपस्थिति, कल की प्रगति, दिसंबर में शिक्षा का सफर, परिवार के संग और फरवरी 2027 में मेरा विद्यालय, मेरी जिम्मेदारी थीम पर पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अब हर माह तीन तारीख को परिषदीय विद्यालयों में होगी पीटीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...