Lucknow News: चार जोन में चला नगर निगम का बुलडोजर, 2.48 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना
लखनऊ, अगस्त 5 -- Lucknow News: विरोध के बीच बुधवार को नगर निगम ने चार जोनों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। जोन-1, 2, 3 और 5 में सड़क और पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, जबकि गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। पूरे अभियान के दौरान नगर निगम ने 2.48 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूल किया। जोन-1 में सिकंदर बाग चौराहे से निशातगंज पुल, दैनिक जागरण चौराहे से ओएमसीए मार्ग और यूपी टेक चौराहे से चिड़ियाघर गेट नंबर-2 तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सड़क और पटरियों पर बनी अस्थायी झुग्गी-झोपड़ियों तथा अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दो ट्रक सामान जब्त किया गया। अभियान जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की सहायता से संचालित हुआ। जोन-2 में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.