Lucknow News: चार घंटे भटकते रहे परिजन, उखड़ने लगी नवजात की सांसें
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में बेड की कमी ने एक नवजात की जान संकट में डाल दी। महमूदाबाद से लखनऊ रेफर किए गए नवजात को भर्ती कराने के लिए परिजन चार घंटे तक एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे। इस दौरान बच्चे की सांसें उखड़ने लगीं। सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं मिलने पर परिजनों ने आखिरकार उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात आईसीयू में भर्ती है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीतापुर के महमूदाबाद सीएचसी में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय जुलेखा का प्रसव हुआ था। जन्म के बाद नवजात शिशु को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे परिजन एंबुलेंस से शिशु को लेकर केजीएमयू पहुंचे। ट्रॉमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.