Lucknow News: चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शन के दौरान फंसे वाहन
लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ की सड़कों को बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने शहर की रफ्तार रोक दी। चारबाग से शुरू हुआ शिक्षक भर्ती मामले में विधानसभा घेराव का प्रयास आम जनता पर भारी पड़ गया। चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शनकारियों के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहीं नहीं दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब एंबुलेंस चालक भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसी बीच सरकारी चिकित्सा विद्यालय में तैनात डाक्टर गांधी प्रतिमा पर पहुंचे तो शहर के चारों ओर ट्रैफिक जाम से आम लोग जूझते नजर आए। प्रदर्शनकारियों के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर दारुलशफा से नगर निगम चौराहे तक वाहन रेंगते रहे। एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हजरतगंज और आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.