लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: चारबाग आने-जाने वाले लाखों लोगों को जल्द ही दो बदहाल सड़कों से राहत मिलने वाली है। केकेसी छत्ते वाले पुल के नीचे और ऐशबाग फ्लाईओवर से उतरकर मिल एरिया की ओर जाने वाली सड़क की तस्वीर बदलने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग दोनों मार्गों पर सीसी सड़क बनाएगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। दोनों के निर्माण के लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर ली गई हैं। इन दोनों सड़कों की बदहाली लंबे समय से राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई थी। स्थानीय लोग करीब दो साल से सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। मिल एरिया वाली सड़क को लेकर कुछ महीने पहले स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था। केकेसी पुल के नीचे खराब सड़...