Lucknow News: चाय की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार को पीटा, सामान किया तहस-नहस
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में चाय-समोसे की एक दुकान पर दबंगों के हमले से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुकान बचाने की कोशिश करने पर दबंगों ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी और दुकान का सामान सड़क पर फेंककर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहिरन ढकवा पुल के पास चाय-समोसे की दुकान चलाने वाले संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम बोलेरो कार से आए कुछ लोगों ने दुकान के सामने खड़े वाहन चालकों से मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और दुकान का सामान उठाकर सड़क पर फेंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.