Lucknow News: चलने लायक बचे नहीं रास्ते, गिर जा रहे दो पहिया सवार
लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी निवासियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। बारिश और बाढ़ के कारण इलाके की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे कच्ची ढाल, मिलतनगर, रामनगर, गणेश विहार, माला कॉलोनी और पतंग मैदान के आसपास रहने वाली करीब एक लाख की आबादी बेहाल है। गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी शाह आलम का कहना है कि बाढ़ ने पहले ही घरों और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है। अब जर्जर सड़कें नई मुसीबत बन गई हैं। दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। सड़क के किनारे से निकलना पड़ता है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।अजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.