Lucknow News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला बाल-बाल बची
लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला बाल-बाल बच गई। ट्रेन में चढ़ने समय महिला का संतुलन बिगड़ गया। वहां तैनात सफाई पर्यवेक्षक ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। ऐशबाग जंक्शन पर बुधवार दोपहर एक महिला प्लेटफार्म नंबर चार से रवाना हो रही ऐशबाग-कासगंज पकड़ने के लिए पहुंची। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। महिला ने ट्रेन में चढ़ने के लिए दरवाजे का हैंडिल पकड़ लिया। इस बीच ट्रेन की रफ्तार बढ़ चुकी थी। महिला दरवाजे का हैंडल पकड़े-पकड़े हवा में लटक गई। महिला को इस स्थिति में देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर वहां तैनात सफाई पर्यवेक्षक सुशील कुमार कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़कर सुरक्षित प्लेटफार्म की ओर खींच लिया। घटना की जानकारी मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.