Lucknow News: घोड़ा अस्पताल के पास मुख्य पाइपलाइन फटी, कई इलाकों में पेयजल संकट
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: सरोजिनी नायडू मार्ग स्थित घोड़ा अस्पताल के पास सोमवार को पेयजल की मुख्य पाइपलाइन फट जाने से सड़क पर भारी मात्रा में पानी भर गया। पाइपलाइन टूटने के कारण घंटों तक पानी बहता रहा, जिससे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। सड़क पर लगातार बह रहे पानी से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार महात्मा गांधी-विक्रमादित्य वार्ड संख्या-17 के क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी ने मामले की जानकारी तत्काल जलकल विभाग के अधिकारियों को दी और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। हालांकि देर रात तक पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका था। मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.