लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (45) रिश्ते में साली चुनमुन (23) के साथ रविवार शाम करीब पांच बजे घैला पुल पहुंचे। वहां से दोनों ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर ठाकुरगंज और मड़ियांव थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने एसडीआरएफ, गोतोखोरों की मदद से दोनों तलाश शुरू की। नदी में पानी का तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से देर शाम टीम ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया। सर्च ऑपरेशन सोमवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। उधर, पुलिस टीम दोनों परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि फैजुल्लागंज के गाजीपुर निवासी गौतम गुप्ता पत्नी अमिता, दो बेटी के साथ रहता है। गौतम बीकेटी में ढाबा का संचालन करता है। वहीं, बीकेटी के देवराई गांव...